ताजा खबर
मरकाम समिति संयोजक, धनेन्द्र और चौबे सह संयोजक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए कांग्रेस कमेटी ने एक समिति का गठन किया है। इस समिति में 14 सदस्य हैं। मोहन मरकाम समिति के संयोजक हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू तथा पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे सह-संयोजक हैं।
गहन पुनरीक्षण का काम 4 दिसंबर तक चलेगा।
समिति के अन्य सदस्यों में
- शफी अहमद (सरगुजा)
- उमेश पटेल (रायगढ़)
- राघवेन्द्र सिंह (जांजगीर-चांपा)
- जयसिंह अग्रवाल (कोरबा)
- देवेंद्र यादव (बिलासपुर)
- मोहम्मद अकबर (रायनांदगांव)
- राजेंद्र साहू (दुर्ग)
- शैलेश नितिन त्रिवेदी (रायपुर)
- श्रीमती तरिणी चंद्राकर (महासमुंद)
- रेखचंद जैन (बस्तर)
- बीरेश ठाकुर (कांकेर) हैं।
यह समिति छत्तीसगढ़ में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की निगरानी और समन्वय करेगी। यह जानकारी सचिन पायलट (विधायक), सदस्य CWC और छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव द्वारा दी गई है।



