ताजा खबर

पुलिस में तबादलों की आहट, पहली सूची आर‌आई- डीएसपी
06-Nov-2025 6:39 PM
पुलिस में तबादलों की आहट, पहली सूची आर‌आई- डीएसपी

एसपी की बारी डीजी कांफ्रेंस के बाद 

रायपुर, 06 नवंबर। सनातनी त्योहार और राज्योत्सव पूरे हो चुके हैं। कलेक्टर और प्रशासन के तबादलों पर रोक के बीच गृह विभाग फिर से सक्रिय हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस में तबादलों की एक नई सूची जल्द जारी की जा सकती है।

इस बार यह प्रक्रिया सबसे पहले रिज़र्व इंस्पेक्टर (आरआई) कैडर से शुरू होने की संभावना है। इनके बाद रापुसे के अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि फाइल पुलिस मुख्यालय  और गृह विभाग के बीच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

संभावित सूची में तीन से पांच आरआई बदले जा सकते हैं। इसी तरह से इतने ही डीएसपी के  भी नाम लिए जा रहे हैं।

इनके बाद रापुसे और आईपीएस कैडर के तबादले लिए जाएंगे, जो त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों के कारण टल गए थे। संभावना है कि यह बड़ी तबादला सूची  डीजी कांफ्रेंस के बाद शीत सत्र से पहले जारी हो सकती है।


अन्य पोस्ट