ताजा खबर
हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री मृत
04-Nov-2025 8:46 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 नवंबर। एयरपोर्ट पर सोमवार को सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रहे इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसमें एक यात्री अमित सिन्हा 37 की मौत हो गई। अमित सिन्हा लिवर की बीमारी का इलाज कराने हैदराबाद जा रहे थे। उड़ान के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने पर पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग ली। फ्लाइट सुबह 11.50 बजे दार्जलिंग से उड़ी थी और दोपहर 01.20 बजे रायपुर पहुंची। फ्लाइट को शव उतारने के बाद दोपहर 03.32 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। मृतक का शव मर्चुरी में रखवाया गया।
माना थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है और शव को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


