ताजा खबर
नवी मुंबई, 2 नवंबर। भारत ने शेफाली वर्मा (78 गेंद में 87 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) के अर्धशतक की बदौलत रविवार को यहां महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 298 रन बनाए।
शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये।
दीप्ति ने 58 गेंद में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 45 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 34 रन का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक एक विकेट झटके।
भारत पारी:
स्मृति मंधाना का जाफ्ता बो ट्रायोन 45
शेफाली वर्मा का लुस बो खाका 87
जेमिमा रोड्रिग्स का वोल्वार्ड्ट बो खाका 24
हरमनप्रीत कौर बो म्लाबा 20
दीप्ति शर्मा रन आउट 58
अमनजोत कौर का एवं बो डि क्लार्क 12
रिचा घोष का डर्कसेन बो खाका 34
राधा यादव नाबाद 03
अतिरिक्त: 12
कुल योग: 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन
विकेट पतन: 1-104, 2-166, 3-171, 4-223, 5-245, 6-292
गेंदबाजी
काप 10-1-59-0
खाका 9-0-58-3
म्लाबा 10-0-47-1
डि क्लार्क 9-0-52-1
लुस 5-0-34-0
ट्रायोन 7-0-46-1
जारी (भाषा)


