ताजा खबर

स्पेशल एजुकेटर के लिए दस्तावेज सत्यापन 3 एवं 14 नवंबर को इन्द्रावती भवन में
02-Nov-2025 7:52 PM
स्पेशल एजुकेटर के लिए दस्तावेज सत्यापन 3 एवं 14 नवंबर को इन्द्रावती भवन में

रायपुर, 2 नवंबर। स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक/उच्य प्राथमिक/माध्यमिक) का दस्तावेज सत्यापन 3 एवं 14 नवंबर, को इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर के तृतीय तल के मीटिंग हॉल नं. 01 एवं 04 में पूर्वान्ह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन का प्रपत्र विभाग की वेबसाईट से डाउनलोड कर दिये गये विवरण अनुसार सभी आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रति एवं मूल प्रति लेकर निर्धारित समयावधि में उपस्थित होंगे। उपरोक्त सूची में आवेदक को पात्र दर्शाना आवेदक के चयन का आधार नहीं माना जायेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय, ने स्पेशल एजुकेटर के 100  पदों के लिये विभाग को कुल 3435 आवेदन प्राप्त हुए थे। विभाग के वेबसाईट पर मान्य एवं अमान्य आवेदनों की सूची 18 अक्टूबर  को जारी की गई थी एवं अभ्यर्थियों से उक्त सूची पर दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये थे। दावा आपत्ति में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के पश्चात् मान्य आवेदनों की अंतरिम सूची 26 अक्टूबर  को वेबसाईट पर जारी की गई थी। जिस पर अभ्यर्थियों से पुनः दाया आपत्ति आमंत्रित किये गये थे। मान्य आवेदनों की अंतरिम सूची पर प्राप्त दावा आपत्ति के आवेदनों के परीक्षण के उपरांत स्पेशल एजुकेटर भर्ती  के लिये मेरिट सूची एवं दस्तावेज सत्यापन की सूची विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in पर 31 अक्टूबर को जारी की गई है। सूची के अनुसार मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या 1050 तथा दस्तावेज सत्यापन में शामिल किये गये अभ्यर्थियों की संख्या 187 है।


अन्य पोस्ट