ताजा खबर
एग्री-स्टेक पंजीयन का समय बढ़ाने सीएम से किसान मोर्चा का आग्रह
02-Nov-2025 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर एग्री-स्टेक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि प्रदेश के काफी किसान 31 अक्टूबर तक की निर्धारित समय सीमा में एग्री-स्केट पंजीयन नहीं करा पाए हैं। इसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ेगा। साथ ही, इस पंजीयन में तकनीकी त्रुटियाँ भी काफी आ रही हैं।किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल, किसान मोर्चा बलरामपुर जिला महामंत्री विकास मंडल उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


