ताजा खबर

बस्तर की 14 लाख ईनामी महिला नक्सली का बालाघाट में समर्पण
02-Nov-2025 3:01 PM
बस्तर की 14 लाख ईनामी महिला नक्सली का बालाघाट में समर्पण

सीसी मेम्बर रामधेर की गार्ड थी सुनीता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 नवंबर
। पड़ोसी जिले बालाघाट में एक महिला नक्सली ने मुख्यधारा में लौटने का उद्देश्य लेकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पित किया।
बताया गया कि समर्पित महिला नक्सली सीसीएम रामधेर के सुरक्षागार्ड के रूप में तैनात थी। वह मूलत: छतीसगढ़ के बीजापुर की इंद्रावती क्षेत्र की रहने वाली है। बालाघाट  में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों को समर्पण का रास्ता चुनने के लिए पुलिस के कई तरह के उपाय कर रही थी। बालाघाट आईजी संजय सिंह की अगुवाई में लगातार नक्सलियों को हथियार छोडऩे के लिए परिवार एवं अन्य संपर्कों के जरिये रजामंद किया जा रहा था।

इधर सुनीता ने आज पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। उसके इंसास हथियार के साथ मुख्यधारा में वापसी की जानकारी मिली है। बालाघाट आईजी संजय सिंह ने  ‘छत्तीसगढ़’ से महिला नक्सली द्वारा समर्पण की पुष्टि की है। बताया गया है कि महिला नक्सली एरिया कमेटी की मेम्बर थी। इस आधार पर समर्पित महिला नक्सली पर 14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
मिली जानकारी के मुताबिक बालाघाट में आज  सुनीता सयामी ने समर्पण किया है। वह एमएमसी जोन में लंबे समय से सक्रिय रही है। उस पर 4 लाख रुपए का ईनाम भी है। बताया जा रहा है कि उसके आत्मसमर्पण से पुलिस को अन्य नक्सलियों की वापसी  में मदद मिलेगी। सुनीता बीजापुर की रहने वाली है। वह सीसी मेम्बर रामधेर की गार्ड भी थी। बालाघाट में उसके समर्पण से पुलिस के मिशन मार्च 2026 तक नक्सल सफाए के अभियान को मदद मिलने की उम्मीद है।
 


अन्य पोस्ट