ताजा खबर

मीसा भारती ने अनंत सिंह की गिरफ़्तारी के तरीक़े पर उठाए सवाल
02-Nov-2025 11:54 AM
मीसा भारती ने अनंत सिंह की गिरफ़्तारी के तरीक़े पर उठाए सवाल

बिहार के 'बाहुबली' और मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ़्तारी पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि यह सब बिहार की जनता और विपक्ष के दबाव की वजह से हुआ है.

उन्होंने कहा, "हम लोगों ने 60 गाड़ियों का काफ़िला कल देखा कि किस तरह से उन्होंने मोकामा बाज़ार में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. लगता है कि ये कार्रवाई बिहार सरकार की तरफ़ से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई है."

मीसा भारती ने गिरफ़्तारी के तरीक़े पर सवाल उठाते हुए कहा, "दिनभर उन्होंने (अनंत सिंह) बाज़ार में वोट मांगे, अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. उसके बाद रात के अंधेरे में, जब मोकामा की जनता देख न पाए, एक अपराधी को किस तरह से गिरफ़्तार किया जाता है."

उन्होंने कहा, "जब आम आदमी की गिरफ़्तारी होती है तो हथकड़ी लगाकर ले जाया जाता है. लेकिन ये बाहुबली हैं, सरकार बचाने वाले हैं. चुनाव होता है तो जेल से निकालकर इनसे प्रचार कराया जाता है."

"इनकी किस तरह से गिरफ़्तारी हुई, आप सब ने देखी है. मैंने भी चैनल के माध्यम से देखा कि किस तरह से रात के अंधेरे में उनको उनके कार्यकर्ताओं के साथ ले जाया गया."

पटना पुलिस ने शनिवार देर रात दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में अनंत सिंह को गिरफ़्तार किया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट