ताजा खबर

तीन तस्कर 56 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार एक महिला भी
02-Nov-2025 8:49 AM
तीन तस्कर 56 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार एक महिला भी

रायपुर, 2 नवंबर। राजधानी पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। ये लोग ओडिशा से गांजा लाकर अमरावती (महाराष्ट्र) में सप्लाई किया करते थे। पुलिस ने छापेमारी कर 56 किलो गांजा, एक KIA कार और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य महिला फरार बताई जा रही है। डी.डी. नगर  पुलिस को 31 अक्टूबर  को मुखबिर से सूचना मिली कि सुंदरनगर मैदान के पास एक सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध गांजा लेकर बैठे हैं। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की। पुलिस ने कार से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि सुंदरनगर इलाके में एक महिला साथी ने उन्हें व्हाट्सएप लोकेशन भेजकर बताया था कि गांजा कहां छोड़ना है। पुलिस ने तलाशी लेने पर तीन बोरियों में रखा 56 किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर के रास्ते अमरावती, महाराष्ट्र भेजने वाले थे।  गिरफ्तार आरोपी राजू बेरिया, पिता गणेश राम बेरिया, उम्र 37 वर्ष — निवासी बाजार पारा खारियार रोड, शिव मंदिर के पास, नुवापाड़ा (ओडिशा) गगन मांझी, पिता भानू मांझी, उम्र 23 वर्ष — निवासी सिरतूल इरिगेशन कॉलोनी, नुवापाड़ा (ओडिशा) लक्ष्मी चौहान, पति अक्षय चौहान, उम्र 30 वर्ष — निवासी एयरण्ड थाना चांदूर रेलवे, अमरावती (महाराष्ट्र) फरार आरोपी: अर्चना चौहान, निवासी अमरावती (महाराष्ट्र)।

 यह गिरोह ओडिशा के नुवापाड़ा इलाके से गांजा लाकर महाराष्ट्र तक सप्लाई करता था। आरोपी व्हाट्सएप लोकेशन के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर माल छोड़ते थे और खरीदार बाद में वहीं से गांजा उठा लेते थे।


अन्य पोस्ट