ताजा खबर

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने लिया संन्यास
01-Nov-2025 8:09 PM
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने लिया संन्यास

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने टेनिस से संन्यास ले लिया है.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी और कहा कि टेनिस के खेल ने उनके जीवन को अर्थ दिया है.

रोहन बोपन्ना ने अपने पोस्ट में लिखा, "अलविदा, लेकिन ये अंत नहीं है. आप ऐसी चीज़ को कैसे अलविदा कह सकते हैं, जिसने आपके जीवन को अर्थ दिया है. हालांकि बीस सालों के लंबे टूर के बाद मैं आधिकारिक तौर पर अपना रैकेट रख रहा हूं."

उन्होंने कहा, "भारत के लिए खेलना मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. हर बार जब मैं अपने नाम के साथ तिंरगा लेकर कोर्ट पर जाता था तो मुझे गर्व और उसकी अहमियत महसूस होती थी. मैंने हर सर्व, हर प्वाइंट, हर मैच उस झंडे, उस भावना और अपने देश के लिए खेला है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट