ताजा खबर
भरमार बंदूक से फायरिंग कर रहा युवक गिरफ्तार
01-Nov-2025 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 नवंबर। धरसींवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना हुई। जहां एक युवक हवा में फायरिंग कर लोगों को डराने-धमकाने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 52 इंच लंबी भरमार बंदूक बरामद की गई है। उसके पास इसका कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम शुक्रवार शाम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। तभी ग्राम सगुनी कोल्हान नाला मेन रोड के पास एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा है और लगातार फायरिंग कर लोगों में दहशत फैला रहा था। इस सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसका नाम अजय पारधी 25 ग्राम भूमिया निवासी बताया गया है। उसे आज रिमांड पर जेल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


