ताजा खबर

चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस
31-Oct-2025 9:02 PM
चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस

चेन्नई, 31 अक्टूबर। चेन्नई के शास्त्री भवन स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में बम रखे जाने के दावे वाला एक ई-मेल पुलिस महानिदेशक कार्यालय को मिला। बम की यह धमकी जांच में झूठी साबित हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की एक टीम खोजी कुत्ते के साथ यहां नुंगमबक्कम स्थित ईडी के दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची तथा परिसर की गहन तलाशी ली गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच में बम की धमकी झूठी साबित हुई। (भाषा)


अन्य पोस्ट