ताजा खबर
स्पीकर डॉ सिंह ने विधानसभा लोकार्पण की तैयारियों का लिया जायजा
28-Oct-2025 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 28 नवम्बर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवा रायपुर (अटल नगर) नवीन विधान सभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया । इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, नोडल अधिकारी नवीन विधान सभा उद्घाटन समारोह एस. प्रकाश, कलेक्टर , लोक निर्माण विभाग , विधान सभा सचिवालय एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।
डॉ रमन सिंह ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण स्थल, पौध-रोपण स्थल, सभा भवन, समूह छायाचित्र एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल तथा प्रधानमंत्री के आगमन की समस्त तैयारियों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


