ताजा खबर
एनएच पर गिरा पेड़, जाम
28-Oct-2025 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तोंगपाल के पास हादसा, बाल-बाल बचे लोग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 28 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सुकमा को जोडऩे वाले मार्ग में मंगलवार की दोपहर को अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घटना के दौरान मार्ग खाली होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया।
जगदलपुर से सुकमा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 तोंगपाल के पास मंगलवार की दोपहर अचानक खाली मार्ग में एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसके चलते मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी, लेकिन पेड़ विशाल होने के कारण उसे हटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से दोनों ओर से मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


