ताजा खबर

बुडगहन नाला में मिली लाश, जांच
28-Oct-2025 1:47 PM
बुडगहन नाला में मिली लाश,  जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुडगहन नाला में आज सुबह एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा ग्रामवासियों और गवाहों से पूछताछ की जा रही है ताकि शव की पहचान की जा सके।

प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव किसी महिला का हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और तस्दीक के बाद ही की जाएगी।

 

पुलिस ने बताया कि शव कितने दिन पुराना है, और मृत्यु का कारण क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

थाना सिटी कोतवाली ने आसपास के ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी या संदेहास्पद गतिविधि के बारे में कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।


अन्य पोस्ट