ताजा खबर
कनाडा में 27 साल की पंजाबी लड़की की हत्या, पुलिस ने क्या बताया
28-Oct-2025 12:13 PM
FAMILY HANDOUT
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कनाडा के ओंटारियो में 27 वर्षीय पंजाबी लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने मनप्रीत सिंह नाम के एक संदिग्ध के ख़िलाफ़ वारंट जारी किया है.
नियाग्रा क्षेत्रीय पुलिस सेवा को पंजाब के संगरूर की निवासी अमनप्रीत कौर का शव 21 अक्तूबर को लिंकन शहर के चार्ल्स डेली पार्क में मिला था.
पुलिस के मुताबिक, अमनप्रीत के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. पुलिस ने नॉर्थ यॉर्क निवासी अमनप्रीत कौर की हत्या के मामले में मनप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है.
कनाडाई पुलिस के अनुसार, मनप्रीत सिंह कनाडा से भाग गया था.
अमनप्रीत के परिवार के अनुसार, अमनप्रीत वर्ष 2021 में कनाडा गईं थीं और एक अस्पताल में काम करके अच्छी ज़िंदगी जी रहीं थीं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


