ताजा खबर

नांदगांव के अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा
26-Nov-2024 1:48 PM
नांदगांव के अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा

दो साल चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ रहे मंडल अब दिल्ली से जुड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 26 नवंबर। राजनंादगांव के युवा क्रिकेटर अजय मंडल आईपीएल के अगले सीजन में  दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने मंडल को 30 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले दो सीजन में मंडल चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे। दोनों सीजन में उनका बेस प्राईज 20 लाख रहा।

 दिल्ली कैपिटल्स ने मंडल को नए बेस प्राईज के तहत 30 लाख रुपए में खरीदा है। मंडल के लिए अब तक के लिए यह सबसे बड़ी राशि है। मंडल वर्तमान में छत्तीसगढ़ रणजी टीम के सदस्य भी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे मंडल को दोनों सीजन में मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने धोनी जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ नेट पे्रक्टिस व अन्य शारीरिक एक्सरसाईज में नियमित तौर पर भाग लिया। मंडल का रणजी में अच्छा  प्रदर्शन रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि मंडल को दिल्ली कैपिटल्स से खेलने का मौका मिलेगा। इससे पहले आईपीएल में छत्तीसगढ़ की ओर से शुभम अग्रवाल, शशांक सिंह और हरप्रीत भाटिया भी आईपीएल में एंट्री कर चुके हैं। मंडल छत्तीसगढ़ के चौथे खिलाड़ी होंगे।

आईपीएल में इस साल कई बड़े क्रिकेटरों को खरीददार भी नहीं मिले हैं। ऐसे में मंडल जैसे उभरते खिलाडिय़ों को आईपीएल के लिए खरीदना  प्रोत्साहित करने वाला फैसला है।


अन्य पोस्ट