कोरबा

कोरबा, 31 जुलाई। कोरबा जिले की कटघोरा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार और सेवन पर कड़ी नकेल कसते हुए अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत, पुलिस ने एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आठ अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया और उन्हें जेल भेज दिया है।
कटघोरा पुलिस ने चकचकवा पहाड़ बायपास से 4320 नशीली दवाओं के साथ गोपाल यादव उर्फ मलिंगा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर, पुलिस ने आठ अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया, जो नशीली दवाओं के अवैध सेवन और कारोबार में लिप्त थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार यादव निवासी कुसमुंडा, संगीत कुमार पटेल निवासी चाकाबुड़ा, भीम जनवार निवासी छुरी, रमेश यादव निवासी बांकीमोंगरा, विक्रांत बंजारे निवासी कटघोरा, मनमोहन दास महंत निवासी घुंचापुर कटघोरा, उमेश श्रीवास निवासी पुरानी बस्ती कटघोरा और सुनील सोनी निवासी दीपका शामिल हैं।
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस समय जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सेवन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, साइबर सेल और आरक्षक महेंद्र चंद्रा एवं रमेश कश्यप की प्रमुख भूमिका रही।