खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए क्षेत्र के अनुसार अधिकारी हुए नियुक्त
09-Jun-2023 10:51 PM
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए क्षेत्र के अनुसार अधिकारी हुए नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़़, 9 जून। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा के आदेशानुसार, आगामी मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा- बाढ़, अतिवृष्टि की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी को बनाया गया है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे। जिला में आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तर पर जिला कार्यालय भवन स्थित प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 28 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रहेगा और 01 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित होगा। कक्ष के दूरभाष नम्बर 07820-299631 में आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।

जिला स्तर, तहसील स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभार की भौगोलिक स्थिति के प्रभारी अधिकारी आभा तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी राहत शाखा खैरागढ़ एवं एस. एन. कुशवाहा, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसील खैरागढ़ प्रीतम साहू तहसीलदार खैरागढ़, तथा तहसील छुईखदान  मोक्षदा देवांगन तहसीलदार छुईखदान, तहसील गण्डई/ साल्हेवारा अमरदीप अंचल प्रभारी तहसीलदार, उपतहसील जालबांधा मनीषा देवांगन नायब तहसीलदार नियुक्ति की गई है।

अधिक जानकारी के लिए उक्त दिए गये संपर्क नं. पर कॉल कर सकते हैं अथवा जिला कार्यालय भवन स्थित प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 28 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट