खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद
23-Mar-2023 2:48 PM
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद

किसानों ने की मुआवजे की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 23 मार्च।
बे-मौसम बारिश ने हर वर्ग को अपनी चपेट में ले लिया है, पर ज्यादा प्रभावित किसान हुए है। उनकी फसल चौपट हो गई है। क्षेत्र के जिन किसानों ने चना व गेहंू फसल की कटाई कर उन्हें खेतों में छोड़ दिया था, उन किसानों की फसल चौपट हुआ है। मोहगांव के किसानों ने बताया कि उनकी फसल बर्बाद हो गई है, उन्हें शासन द्वारा मुआवजा मिलना चाहिए।

ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार बेमौसम बरसात से खेतों में पानी भर गया था। फसल लेने वाले किसानों ने बेमौसम बरसात से एक-दो दिन पहले अपनी फसल की कटाई किया था और कटे हुए फसल को खेतों में छोड़ दिया था। उनकी चना और गेहूं की फसल खराब हो गई है।

मोहगांव के ओमप्रकाश धोबी, बलराम धोबी, खोरबहरा लोधी, बृजलाल, धरमसिग रजक एवं अन्य ने बताया कि एक हफ्ते में 3 बार बरसात हुई है। जिसके कारण फसल तीन बार भीगा है। चने की फसल भी काली गई है। इस कारण फसल पूर्ण रूप बर्बाद हो गई है। सर्वे कर मुआवजा दिया जाना चाहिए।
 


अन्य पोस्ट