खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़, 11 मार्च। खैरागढ़ जिला मुख्यालय के पिपरिया वार्ड में बनने वाले भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन समारोह में 12 मार्च को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहली बार शहर पहुंचेंगे।
भाजपा के जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय की नवीन कार्यालय भवन के भूमिपूजन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यालय भवन के भूमिपूजन में डॉ. रमन सिंह एवं साव केअलावा मधुसूदन यादव ,नंदन जैन, लीलाराम भोजवानी, खूबचंद पारख ,सुरेश एच लाल, सियाराम साहू ,संतोष अग्रवाल ,विनोद खांडेकर, सरोजिनी बंजारे ,भरत वर्मा, राकेश यादव ,सांसद संतोष पांडे ,अभिषेक सिंह, अशोक शर्मा ,प्रदीप गांधी ,भूपेश सिंह, सुरेश दुल्हनी ,कोमल जंघेल, रमेश पटेल ,रामजी भारती, गीता घासी साहू, सचिन बघेल ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12बजे पिपरिया मुख्य मार्ग में आयोजित होगा।


