खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

भाजयुमो ने गृहमंत्री का फूंका पुतला
03-Mar-2023 9:56 PM
भाजयुमो ने गृहमंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 3 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने खैरागढ़ राजीव चौक पर गृहमंत्री का पुतला फूंका। यूं तो पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी, भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस की प्लानिंग फेल करते हुए आखिरकार पुतला फूँक दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है। जिसमे उनके दोनों पैरों को कुचल दिया गया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इन रेत माफियाओं को संरक्षण दे रखा है, जिसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा खैरागढ़ शहर मंडल ने छत्तीसगढ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार राजनीति कम गुंडागर्दी ज्यादा करती है। जिस सरकार को लोगों ने अपने हित और अपनी सेवा के लिए बनाया है, उसी सरकार से आज लोगों के कत्ल हो रहे हैं गुंडागर्दी बढ़ रही है।

शराब माफिया, कोयला माफिया जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय न के बराबर थे, आज लाखों की संख्या मैं है। आश्चर्य करने वाली बात तो यह है की पुलिस प्रशासन, सरकार सब मिलकर इनको शह दे रहे हैं। कुल मिला के इनका धंधा चलते रहे चाहे मासूम लोगों की जान ही क्यों न लेनी पड़े।

पुतला दहन में शामिल जिला अध्यक्ष घम्मान साहू, टी के चंदेल, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी),युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल शौर्यदित्य सिंह, शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल,आशीष सिंह,नरेंद्र श्रीवास,मनजीत ठाकुर,अभिषेक सत्यभामा सिंह,विनय चोपड़ा,अंकित अग्रवाल,आलोक श्रीवास,उमंग सिंह,हर्षदीप सिंह,अनीश सिंह,गुलशन भगत, ऋषि सिंह,शैलेन्द्र मिश्रा, लाल निकेश सिंह, पारख़ कोस्सरेपीयूष पटेल,शैलेंद्र त्रिपाठी,संजू ढीमर,हर्षवर्धन वर्मा,धर्मेंद्र सांखला,वेदांत सिंह,त्रिलोक कोठले,विक्की वर्मा,कमलेश सिन्हा,देवा साहू और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे


अन्य पोस्ट