खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
गंडई में पदयात्रा का भव्य स्वागत
26-Feb-2023 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई, 26 फरवरी। हिन्दू स्वाभिमान संत पदयात्रा गंडई नगर पहुंची। यहां नगरवासियों ने संतों का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान संतों ने नगरवासियों को संबोधित कयिा। संतों ने रात्रि विश्राम गंडई के राम मंदिर में किया। मिली जानकारी के अनुसार भारत में हिन्दुत्व का अलख जगाने और धर्म परिवर्तन का विरोध एवं लोगों को जागृत करने संत महामंडलेश्वर सर्वेश्वरदास अखिल भारतीय संत समिति के प्रदश्ेा अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक, महंत राधेश्याम दास अखिल भारतीय प्रदेश महामंत्री, संत रामबालक दास क्रांतिकारी संत पाटेश्वर धाम एवं सभी संतजन छत्तीसगढ़ में 700 किमी से अधिक की पैदल यात्रा कर रहे हैं।
बताया गया क संतों की धर्मयात्रा रायपुर में समाप्त होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


