खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 19 फरवरी। भाजपाइयों ने शुक्रवार को गंडई के तिरंगा चौक में धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। आधे घंटे से ज्यादा समय तक सडक़ों पर बैठकर नारे लगाए। प्रदेश सरकार को खूब कोसा।
ज्ञात हो कि बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा एक सप्ताह में तीन बीजेपी नेताओं एवं एक की पूर्व में हत्या कर दिए जाने को लेकर प्रदेशभर में बवाल मचा हुआ है। जनप्रतिनिधियों की हत्या के खिलाफ बीजेपी सदन से लेकर सडक़ तक लड़ाई लड़ रही है। जिला भाजपा के दिशा निर्देश में गंडई भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता एवं अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन दोपहर 3 बजे से तिरंगा चौक में किया गया। इस दौरान सभा को श्यामपाल ताम्रकार, ललित सोनी, श्रवण जंघेल, दूजे वर्मा, अनुज साहू, संतन साहू, खम्हन ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता ने संबोधित भी किया और प्रदेश के भूपेश सरकार को जमकर कोशा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भूपेश सरकार प्रदेश में दादागिरी कर रही है। भाजपा नेताओं की हत्या करा रही है। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने सडक़ पर बैठकर चक्काजाम किया और जमकर नारेबाजी की। लगभग आधे घंटे तक चक्काजाम किया गया इस दौरान पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रही।
इस दौरान संजय अग्रवाल, अश्वनी ताम्रकार, अनिल अग्रवाल , हसन खान, बोधराज देवांगन, टेकन देवांगन, विक्की अग्रवाल, राकेश जायसवाल, टुम्मन साहू, रवि भावनानी, धरमू पटेल, गोपाल साहू, लीलाराम साहू, यतीश कुंजाम, दीना जंघेल, रामकुमार साहू, संतोष ठाकुर, धर्मेंद्र पटेल, दादू नागदौने, केशव साहू, ऋषभ सिन्हा, तहसील पटेल, राकेश यादव, विक्की कुर्रे, राकेश टंडन, जगेशर देवांगन, रामकुमार साहू, उमा चौबे, अंजली देवांगन, प्रिया तिवारी, मनीषा चतुर्वेदी एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।


