खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

गंडई शाला में वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
08-Feb-2023 3:53 PM
गंडई शाला में वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 8 फरवरी।
नगर पंचायत गंडई स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गंडई में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने 24 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें नृत्य, गीत, कविता, आत्मरक्षा, नाटक एवं शाला त्यागी बच्चों को संदेश देने नाटक की विशेष प्रस्तुति दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गंडई में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने 24 कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में होली पर आधारित छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति समाप्ति पश्चात प्रतिभागी बच्चों समेत अन्य स्कूली बच्चों ने मिलकर होली गीत पर एक साथ डांस किए।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में 307 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने  उक्त कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लियाकत अली, दिलीप ओगरे, जाबिद खान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव देवांगन शामिल थे। वहीं स्कूल स्टाफ  में यात्री पोडवार प्रधान अध्यापिका, कौशल राजपूत संकुल समन्वयक, डॉ. मांघीलाल यादव, सुनीता मरकाम, संतोष रजक, कमलेश नेताम, कुनेश्वर देवांगन, संतोष दास झारिया शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट