खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 7 फरवरी। नगरवासी एवं नवयुवक मंडल परिवार पंडरिया के तत्वाधान में पांच दिवसीय श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका समापन शोभायात्रा के साथ किया गया। बता दें कि यह समिति के आयोजन का शानदार 12वां वर्ष था। इस बार उक्त आयोजन में 30 मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया था। जिनके द्वारा बेहतर तरीके से श्रीराम चरित्र का व्यख्यान किया गया।
इस नवधा रामायण कार्यक्रम में युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुशरो, बाकेलाल वर्मा, मिलन मानिकपुरी, अनिल नामदेव, बालकदास डहरिया, जेटू साहू, कमलेश यादव, बालकिशन यादव शामिल होकर कथा का रसपान किया। प्रत्येक मानस मंडली को सप्रेम भेट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को सहयोग करते कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद भीगेश यादव, खम्हन ताम्रकार, अजय अग्रवाल, दिलीप ओगरे, संतोष दास झारिया, चेतन देवांगन, शशि साहू, हेमंत यादव, रमाकांत साहू, टूम्मन साहू, प्रथा जायसवाल, नव युवा मंडल के पदाधिकारी रेवाराम पटेल, तामेश्वर साहू, उत्तम यादव, नेम झारिया, राकेश साहू, शशि साहू, यशवंत डहरिया, रामकृपाल, हेमंत झारिया, विजय यदु, रामप्रसाद, रामकुमार साहू, ऐवन साहू, पुरूषोत्तम साहू, अलख एवं अन्य लोगों का योगदान रहा।