खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

विधायक यशोदा ने किया ध्वजारोहण
27-Jan-2023 6:02 PM
विधायक यशोदा ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 27 जनवरी। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के प्रथम गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जिला मुख्यालय खैरागढ़ के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यअतिथि विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। आईटीबीपी के पुलिस जवानों, नगर सेना व एनसीसी व स्काउट के केंडटों द्वारा मैदान में यशोदा नीलाम्बर वर्मा विधायक खैरागढ़ को सलामी दी गई। जिला के कलेक्टर जगदीश सोनकर व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मुख्य अतिथि का अगुआई किया।

ध्वजारोहण के पश्चात विधायक द्वारा मुख्य मंत्री के संदेश का वाचन किया गया। अमर शहीद गैंदसिंह, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधूर जैसी विभूतियों की बदौलत 1857 की क्रांति के पहले से हमारा छत्तीसगढ़, भारत की रााष्ट्रीय आंदोलन में महान विभूतियों ने अपना योगदान दिया। उन सबको मैं सादर नमन करता  हूंं।

खैरागढ़ के मुख्य गणतंत्र दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 8 टीमों ने भाग लिया इसमें कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ प्रथम स्थान, लोक कलाकार बस्तरिया नृत्य खैरागढ़ द्वितीय और कोदवा गोड़ान छुईखदान तृतीय स्थान पर रहे। सशस्त्र परेड में प्रथम स्थान पर आइटीबीपी, द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल रहा।

स्कूली विद्यार्थियों के प्लाटून में प्रथम स्थान स्काउट कन्या शासकीय स्तर माध्यमिक शाला खैरागढ़, द्वितीय स्थान पर एनसीसी पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी खैरागढ़ एवं तृतीय स्थान स्काउट सरस्वती शिशु मंदिर खैरागढ़ को गया। झांकी प्रदर्शनी कार्यक्रम में कुल 14 विभाग सम्मिलित हुए इसमें से प्रथम स्थान पर कृषि विभाग की मिलेट पर आधारित झांकी रही।  इस अवसर पर गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूलों के छात्रर-छात्राएं शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट