खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

कांग्रेस की सरकार गांव गरीब और किसान की सरकार-नवाज
11-Jan-2023 8:09 PM
कांग्रेस की सरकार गांव गरीब और किसान की सरकार-नवाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गंडई, 11 जनवरी। नगर पंचायत गंडई अंतर्गत 74 लाख 86 हजार की लागत वाली 15 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान मंच से मुख्य अतिथियों ने संबोधन किया और कांग्रेस सरकार के रीति नीति के बारे में बताया।

बता दे कि गंडई में 74 लाख 86 हजार की लागत वाली 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरूआत छग  महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में  विधायक ने बताया कि जितना विकास हुआ है, वह कांग्रेस के भूपेश बघेल के कार्यकाल में हो रहा है।  नवाज खान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गांव गरीब और किसान की सरकार है। कांग्रेस के कार्यकाल में कभी भी गंडई के विकास में राशि की कमी नहीं होगी। गिरीश देवांगन ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर वार्ड  में राशन दुकान के लिए सुविधा अनुरूप व्यवस्था करने कलेक्टर जगदीश सोनकर को कहा गया। साथ ही बताया कि भूपेश बघेल के चार साल के कार्यकाल में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली बिल हाफ सहित अनेक जनहित योजना का संचालन प्रदेश में हो रहा है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी व आभार किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रणजीत चंदेल ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, मंडी अध्यक्ष खैरागढ़ दश्मत जंघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नू चंदेल, सुरेंद्र जायसवाल, पार्षद भीगेश यादव, नीलम नामदेव, सूरज नामदेव, क्रांति ताम्रकार, लियाकत अली, नारायण चतुर्वेदी, दिलीप ओगरे, रूखमणी देवांगन, मोहसिन खान, मंजू नेताम, अमित टंडन, अशरफ सिद्धिकी, भूषणमनी झा सहित अनेक कांग्रेसी व कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट