खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
महिलाओं ने गांव में निकाली जागरूकता रैली
10-Jan-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई, 10 जनवरी। ग्राम पंचायत चकनार में सोमवार को महिलाओं ने गांव में पूर्ण रूप से शराब बंदी को लेकर जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने गांव की गलियों और घर-घर जाकर शराब बंदी को लेकर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं अब अपने आसपास एवं गांव का माहौल सुधारने, गांव में फैली गंदगी को साफ करने प्रयासरत है।
बताया जा रहा है कि गांव की नालियों में गंदगी, अवैध रूप से शराब बिक्री का क्रम जारी है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इससे छुटकारा पाने गांव की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


