खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 9 जनवरी। गंडई पुलिस ने शाम को करीब एक घंटे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गाडिय़ों की जांच कर तीन सीट वाहन, बिना लाईसेंस के वाहन एवं तेज रफ्तार वाहन सहित अन्य मामलों पर चालानी कार्रवाई की, जिसमें 10 वाहन शामिल हैं। उक्त वाहनों से 3 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई।
मिली जानकारी के अनुसार गंडई में लगातार साप्ताहिक वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें तीन सीट चलने वाले वाहन, बिना लाईसेंस का वाहन चलाना सहित अन्य प्रकरणों पर चालानी कार्रवाई किया गया। उक्त वाहन चेकिंग के अभियान को शाम 5 से 6 बजे तक चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान 10 वाहनों पर चालानी कार्रवाई किया गया। जिससे 3 हजार की राजस्व वसूली किया गया है। बताया गया है कि उक्त वाहन चेकिंग अभियान गंडई में प्रति सप्ताह चलाया जा रहा है और तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालक, तीन सीट चलाने वाले चालकों को समझाईश दिया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना होने से बचे।


