खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सडक़ हादसे में युवक गंभीर
21-Dec-2022 6:12 PM
सडक़ हादसे में युवक गंभीर

गंडई, 21 दिसंबर। एक मिक्चर मशीन की गाड़ी के नीचे एक युवक के आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को वाहन-112 से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते रिफर कर दिया गया।  मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे वार्ड नं. 10 में पंडरिया निवासी साइकिल सवार ईश्वर कलार जा रहा था। इसी दौरान एक मिक्चर मशीन की गाड़ी के नीचे वह आ गया। उक्त वाहन का चक्का साइकिल सवार ईश्वर के सीने पर चढ़ गया। आनन-फानन में ईश्वर को 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

 जहां उसकी स्थिति को देखते रिफर कर दिया गया।


अन्य पोस्ट