खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

पिता की मौत से आक्रोशित बेटे ने महिला पर किया जानलेवा हमला, जुर्म दर्ज
16-Dec-2022 2:51 PM
पिता की मौत से आक्रोशित बेटे ने महिला पर किया जानलेवा हमला, जुर्म दर्ज

गंडई, 16 दिसंबर। पिता को मृत देखकर आक्रोशित  एक पुत्र ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया।
घायल महिला ने गंडई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया है, जिस पर 15 दिसंबर को गंडई पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता का बयान लिया है और मामले पर 294, 323, 506 दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ठंडार निवासी विजय महिलांगे गत् दिनों एक महिला के घर भिभौंरी गया था, जहां उसकी तबियत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गया। आनन-फानन में उक्त महिला ने उसे गंडई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय महिलांगे को मृत घोषित कर दिया।

उक्त जानकारी मृतक विजय महिलांगे के ठंडार निवासी परिजनों को दिया गया, जिस पर परिजन देखने आए। मृतक का पुत्र भारत महिलांगे (18) भी अपने पिता को देखने आया और पिता को मृत देखकर आपा खो दिया और नुकीली वस्तु से पिता को अस्पताल लेकर पहुंची महिला पर हमला कर दिया। इस कारण महिला के शरीर से खून निकलने लगा। उक्ताशय की जानकारी महिला द्वारा गंडई थाना में दिया गया, जिस पर गंडई पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच करते मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट