खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
निर्माण कार्य में उठ रहे सवाल !
गंडई, 13 दिसंबर। ग्राम पंचायत गोकना में निर्मित गौठान में मवेशियों के चारा-पानी का अभाव देखा गया है। साथ ही बनाए गए गौठान निर्माण के कार्य में भी सवाल उठाये जा रहे हैं।
पंचायत सचिव छबिलाल साहू ने बताया कि चारा के लिए पैरा की व्यवस्था बनाया गया है, जिसे ट्रैक्टर के माध्यम से जल्द मंगवाया जाएगा। उन्होंने गौठान निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत ग्राम गोकना में गौठान का निर्माण लगभग 8 लाख की लागत से कराया गया है। साथ ही एक लाख 55 हजार की पंचायत प्रस्ताव बनवाकर आधे हिस्से में फेंसिंग पोल एवं जाली तार से घेरा लगवाया गया है।
पूरे निर्माण कार्य का पैसा पास हो चुका है और निर्माण कार्य भी पूर्ण बताया जा रहा है, परंतु सूत्रों की माने तो लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत वाले इस गौठान को देखकर लगता ही नहीं कि निर्माण कार्य में इतनी राशि लगा होगा। वहीं वर्तमान में गौठान में मवेशियों के लिए चारा पानी का अभाव देखा गया है। पानी के लिए बनाए टैंक में पानी की एक बूंद नजर नहीं आया है। साथ ही मवेशी चारा अर्थात पैरा कहीं देखने को नहीं मिला है।
ग्राम पंचायत गोकना के सचिव छबिलाल साहू ने बताया कि पैरा की व्यवस्था किया गया है। लगभग 5 ट्रैक्टर पैरा लाना है। बात हो चुकी है, गौठान का कार्य पूर्ण हो चुका है।


