खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़,13 दिसंबर। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. जीवन यदुराही को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार राज्य अलंकरण से सम्मानित करने पर लोधी समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया।
डॉ. यादु द्वारा अनेक हिंदी व छत्तीसगढ़ी साहित्य की रचना की गई है। इनकी रचनाएं पाठ्य पुस्तकों में भी शामिल किया गया है। साथ ही पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर के कुल गीत की रचना करने का भी गौरव इन्हें प्राप्त हुआ है। राज्य अलंकरण साहित्य सम्मान से सम्मानित होने पर पूरा खैरागढ़ क्षेत्र सम्मानित हुआ है।
राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने के पश्चात, लोधी समाज खैरागढ़ द्वारा डॉ. यदुराही को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका सम्मान किया गया। इस दौरान नीरज चंदेल, हर प्रसाद वर्मा, प्रशांत झा तथा साहित्य के सभी पदाधिकारी मौजूद थे डॉक्टर जीवन यदुराही को अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने पर नगर के सभी गणमान्य नागरिक उन्हें बधाई दी हैं।


