अंतरराष्ट्रीय
इकोनॉमिक टाइम्स की ख़बर के अनुसार, संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिका में कोरोना टास्क फोर्स का चेहरा रहे डॉ. फाउची ने कहा है कि भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन को-वैक्सीन कोरोना के नए वेरिएंट बी.1.617 के ख़िलाफ़ भी असरदार है.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में हर दिन अधिक से अधिक डेटा लिया जा रहा है.
हालांकि डॉ. फाउची ने माना कि भारत में इस समय कोरोना ने तबाही मचा रखी है लेकिन उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण और असरदार हथियार हो सकता है.
उन्होंने कहा, "हालिया डेटा में कोविड के मामलों मे ठीक हुए लोगों और भारत में जिन्होंने कोवैक्सीन की डोज़ ली है उनका विश्लेषण किया गया. और यह पाया गया है कि कोवैक्सीन बी.1.617 वैरिएंट के ख़िलाफ़ असरदार है."
डॉ. फाउची ने कहा, "भारत में हालात मुश्किल हैं लेकिन इसके बावजूद यहां टीकाकरण कोरोना के ख़िलाफ़ एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रतिरक्षक हो सकता है." (bbc.com)


