अंतरराष्ट्रीय

इथियोपिया : सशस्त्र हमले में मरने वालों की संख्या 207 हुई
26-Dec-2020 4:51 PM
इथियोपिया : सशस्त्र हमले में मरने वालों की संख्या 207 हुई

अदीस अबाबा, 26 दिसंबर | इथियोपिया के बेनिशांगुल-गुमुज क्षेत्रीय प्रांत में हाल ही में एक सशस्त्र हमले से मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। देश के संघीय अधिकार समूह ने इस बात की पुष्टि की है। इथियोपियाई मानवाधिकार आयोग (ईएचआरसी) ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, "पीड़ितों में 133 पुरुष, 35 महिलाएं, 20 बुजुर्ग 17 बच्चे हैं। मरने वालों में एक एक छह माह का बच्चा भी शामिल है।

हथियारबंद लोगों ये नरसंहार मंगलवार रात को अंजाम दिया था। इनलोगों ने सोते वक्त लोगों को गोली मार दी थी और घरों में आग लगा दी थी। (आईएएनएस)
 


अन्य पोस्ट