अंतरराष्ट्रीय

चीन के चांग ई-5 ने चंद्रमा के 1,731 नमूने लिए
19-Dec-2020 6:40 PM
चीन के चांग ई-5 ने चंद्रमा के 1,731 नमूने लिए

बीजिंग, 19 दिसंबर | चीन के चांग ई-5 यान ने जांच के लिए चंद्रमा से लगभग 1,731 ग्राम नमूने एकत्र किए हैं। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएसएनए) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीएनएसए के प्रमुख झांग केजियान ने शनिवार को 'चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज' (सीएएस) के अध्यक्ष होउ जियांगुओ को नमूने सौंपे।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सेंट्रल कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य चीनी वाइस प्रीमियर लियू हे भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने एयरोस्पेस में चीन की ताकत बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में चांग ई-5 चंद्र मिशन की सराहना की।

लियू ने चंद्र नमूना अनुसंधान कठिनाइयों से निपटने में सहयोग करने और ब्रह्मांड के निर्माण और विकास की वैज्ञानिक समझ को गहरा करने में चीनी ज्ञान का योगदान करने के लिए भी कहा।

नमूनों को बाद में सीएएस के तहत नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरीज के लूनर सैम्पल (चंद्र नमूना) लैब में ट्रांसफर कर दिया गया।

वैज्ञानिक नमूनों का संग्रहण, विश्लेषण और रिसर्च करेंगे।

--आईएएनएस


अन्य पोस्ट