अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में भूकम्प
07-Sep-2020 12:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जकार्ता, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| इंडोनेशिया के उत्तर सुलावेसी प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। देश की मेट्रोलॉजी एवं जियोफिजिक्स एजेंसी ने सोमवार को कहा है कि भूकम्प के बाद हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
एजेंसी ने शुरुआत में कहा था कि असल में भूकम्प की तीव्रता 6.9 मापी गई थी। एजेंसी ने यह भी कहा कि अभी किसी प्रकार से जान-माल की हानि का समाचार नहीं मिला है।
भूकम्प रविवार सुबह आया और इसका केंद्र समुद्र तल से 117 किलोमीटर नीचे था।
भूकम्प के झटके ताहुना जिले और सियायू द्वीप पर भी महसूस किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे