अंतरराष्ट्रीय
ईरान में क्लोरीन टैंक फटा, 120 बीमार
05-Sep-2020 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
तेहरान, 04 सितंबर (स्पूतनिक)। पश्चिमी ईरान में क्लोरीन का एक टैंक फटने से कम से कम 120 लोग बीमार हो गए हैं। चारदावोल जिले के प्रमुख इलियास फताही ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। तस्नीम न्यूज एजेंसी ने क्षेत्रीय अधिकारी के हवाले से बताया कि क्लोरीन की चपेट में आए लोगों की संख्या 120 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के इलाज के लिए घटनास्थल एक फील्ड अस्पताल की स्थापना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे