अंतरराष्ट्रीय
शारजाह में 14 साल की भारतीय लड़की की मौत
27-Jul-2020 4:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शारजाह, 27 जुलाई (आईएएनएस)| शारजाह में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद 14 वर्षीय एक भारतीय लड़की की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
शारजाह पुलिस के एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि रविवार रात शहर के अल तवाउन क्षेत्र में यह घटना घटी, यह खुदखुशी का मामला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरने से लड़की को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे