अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने कहा- ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट में छोड़े गए कई ड्रोन मार गिराए गए
13-Jun-2026 10:40 AM
अमेरिका ने कहा- ईरान की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट में छोड़े गए कई ड्रोन मार गिराए गए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज़ स्ट्रेट में कॉमर्शियल जहाज़ों पर हमले के लिए छोड़े गए ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया है.

सेंटकॉम ने एक्स पर बयान जारी कर कहा, "ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र रहे कॉमर्शियल जहाज़ों को निशाना बनाने की कोशिश में कई ड्रोन लॉन्च किए."

"अमेरिकी सेना ने पिछले कुछ घंटों में इन सभी ड्रोन्स को मार गिराया है और स्ट्रेट से जहाज़ों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी है."

अप्रैल महीने में अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फ़ायर के बाद से दोनों देश एक-दूसरे पर सीज़फ़ायर उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं.

बुधवार को फ़ारस की खाड़ी से गुज़र रहे एक कॉमर्शियल जहाज़ को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया था. इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट