अंतरराष्ट्रीय
बहरीन के गृह मंत्रालय ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है. बहरीन के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की.
गुरुवार सुबह अमेरिकी हमलों के एक घंटे बाद, ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसियों ने देश की सेना के हवाले से कहा, "बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है. सेना के ड्रोन हमलों में, अमेरिका के पांचवे बेड़े की पैट्रियट सिस्टम के संचार एंटेना और रडार को निशाना बनाया गया."
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने रिवॉल्यूशनरी गार्ड के हवाले से कहा कि अमेरिकी कार्रवाई के जवाब में, उसने बहरीन में एक हवाई अड्डे और कुवैत में दो अन्य ठिकानों सहित "18 अहम ठिकानों पर हमले किए हैं.
इससे पहले अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए हैं. इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि वह अमेरिकी हमलों के आगे नहीं झुकेगा और इसका जवाब देगा. (bbc.com/hindi)


