अंतरराष्ट्रीय

दक्षिणी लेबनान पर इसराइल के हमले जारी, 29 लोगों के मारे जाने का दावा
10-Jun-2026 8:34 AM
दक्षिणी लेबनान पर इसराइल के हमले जारी, 29 लोगों के मारे जाने का दावा

-एलियट बुरिन

ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ इसराइल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है जबकि एक दिन पहले ही इसराइल और ईरान ने कहा था कि वे एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे.

इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के शहर टायर पर हमला किया. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज देश में 29 लोग मारे गए हैं.

हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने सोमवार रात आगे बढ़ रही इसराइली सेना पर रॉकेट दागे. मार्च से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक लेबनान में कुल 3,666 लोग मारे जा चुके हैं.

इसी बीच, ईरानी मीडिया ने बताया कि सोमवार को इसराइल के हमले में ईरानी एयरफ़ोर्स के दो जवान मारे गए.

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी सेना यह जांच कर रही है कि उसका एक अपाचे हेलीकॉप्टर होर्मुज़ स्ट्रेट के पास कैसे गिरा. हेलीकॉप्टर में सवार क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया था.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट