अंतरराष्ट्रीय
फिलीपींस के दक्षिणी इलाक़े में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप, सुनामी की आशंका
08-Jun-2026 8:43 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक़, फिलीपींस के दक्षिणी इलाक़े में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप आया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी के हवाले से बताया है कि भूकंप का केंद्र मिंदानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था.
भूकंप का केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है और यह स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे महसूस किया गया.
भूकंप के बाद मिंदानाओ क्षेत्र के कुछ तटीय इलाक़ों में सुनामी आने की आशंका जताई गई है.
पीटीआई का कहना है कि मिंदानाओ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने की ख़बरें सामने आई हैं और लोगों से ऊंचे इलाक़ों में जाने की अपील की गई है.
अब तक भूकंप से किसी नुक़सान या हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


