अंतरराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने वाले सांसदों को 'देश विरोधी' क़रार दिया
05-Jun-2026 9:04 AM
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित करने वाले सांसदों को 'देश विरोधी' क़रार दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर उनके खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन करने वाले सांसदों पर पलटवार किया है और उन्हें देशभक्ति की भावना से उलट बताया है.

बुधवार को अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसका मकसद ट्रंप को ईरान के खिलाफ आगे कोई सैन्य कार्रवाई करने से रोकना है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, "कल एक बेकार वोटिंग में सदन ने, चार खराब रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर, ईरान के के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए चल रही अंतिम वार्ताओं के बीच मेरी युद्ध संबंधी शक्तियों को सीमित करने के पक्ष में मतदान किया. ऐसा देशहित के खिलाफ काम कौन करेगा?"

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में पारित प्रस्ताव की कानूनी ताकत कितनी होगी.

व्हाइट हाउस ने इसके महत्व को खारिज कर दिया है.

व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने की एक असंवैधानिक कोशिश है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट