अंतरराष्ट्रीय

माउंट एवरेस्ट पर एक सप्ताह से लापता शेरपा गाइड जीवित मिला
04-Jun-2026 8:56 PM
माउंट एवरेस्ट पर एक सप्ताह से लापता शेरपा गाइड जीवित मिला

काठमांडू, 4 जून। विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ‘माउंट एवरेस्ट’ पर एक सप्ताह से लापता एक शेरपा गाइड बृहस्पतिवार को जीवित पाया गया और उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा है। बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी।

दावा शेरपा (52) को आखिरी बार 29 मई के आसपास पहाड़ से उतरते हुए देखा गया था, लेकिन वह आधार शिविर तक नहीं पहुंच पाए, जबकि उनका साथी पहुंच गया था।

पर्वतारोहण का सत्र समाप्त होने और मार्ग के बंद होने के बाद, ये दोनों पर्वतारोही पहाड़ पर बचे आखिरी पर्वतारोहियों में से थे।

खोज अभियान का समन्वय कर रहे ‘8के एक्सपेडिशन्स’ के पेम्बा शेरपा ने बताया कि दावा बृहस्पतिवार सुबह सफाई दल को उस समय नजर आए जब वह आधार शिविर के ठीक ऊपर ‘खुंबू आइसफॉल’ के आसपास बर्फीले ढलानों पर रेंग रहे थे।

उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और भोजन एवं पानी दिया गया, तथा अब एक हेलीकॉप्टर ने उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। (एपी)


अन्य पोस्ट