अंतरराष्ट्रीय

रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले किए, पांच लोगों की मौत, कई घायल
02-Jun-2026 11:21 AM
रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले किए, पांच लोगों की मौत, कई घायल

-विटाली शेवचेंको और टोबी मान

रूस ने सोमवार रात को यूक्रेन के कई शहरों पर बड़ा हमला किया है, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेन के द्निप्रो में चार लोगों की मौत हुई और 16 लोग घायल हुए. जबकि कीएव में भी एक व्यक्ति की मौत हुई और 29 लोग घायल हुए.

पिछले हफ़्ते रूस ने चेतावनी दी थी कि वह निरंतर करेगा. यह चेतावनी उस ड्रोन हमले के बाद आई थी, जो पिछले महीने यूक्रेन के रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़े के एक हॉस्टल पर हुआ था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे.

कीएव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने लोगों से शेल्टर्स में रहने की अपील की गई है.

कीएव की सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने कहा कि दुश्मन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट