अंतरराष्ट्रीय
आईआरजीसी का दावा- ईरानी समुद्री सीमा में घुसे अमेरिकी ड्रोन को गिराया
31-May-2026 9:46 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उन्होंने आज यानी रविवार सुबह एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को गिरा दिया है.
रिवोल्यूशनरी गार्ड के बयान में कहा गया कि यह ड्रोन "ईरानी समुद्री सीमा में घुसकर कार्रवाई करना चाहता था, जिसे तुरंत डिटेक्ट कर लिया गया और आईआरजीसी की आधुनिक मिसाइलों से निशाना बनाकर गिरा दिया गया."
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ आईआरजीसी की एयर डिफ़ेंस ने चेतावनी दी है, "ईरान की समुद्री सीमा पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी हमले का सख़्त जवाब दिया जाएगा."
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आईआरजीसी के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


