अंतरराष्ट्रीय

नेतन्याहू ने गज़ा के 70 फ़ीसदी हिस्से पर कब्ज़ा करने का आदेश दिया
29-May-2026 8:43 AM
नेतन्याहू ने गज़ा के 70 फ़ीसदी हिस्से पर कब्ज़ा करने का आदेश दिया

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सेना को गज़ा के और हिस्सों पर कब्ज़ा करने का निर्देश दिया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ख़बर दी है कि नेतन्याहू ने कहा कि शुरुआत में लक्ष्य फ़लस्तीन क्षेत्र के 70 फ़ीसदी हिस्से पर नियंत्रण हासिल करना है.

यह कदम अक्तूबर 2025 में इसराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों के उलट माना जा रहा है.

गज़ा की आबादी पहले से ही समुद्र तट के किनारे एक बेहद छोटे इलाके में सिमटकर रह गई है.

अनुमान है कि इसराइल ने पहले से ही गज़ा पट्टी के लगभग 64 फ़ीसदी हिस्से पर अपना प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया है.

2023 में दक्षिणी इसराइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए इसराइल के दो साल लंबे सैन्य अभियान में इस छोटे से तटीय क्षेत्र का बड़ा हिस्सा खंडहर में बदल चुका है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट