अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों में ढील को लेकर क्या कहा
29-May-2026 8:42 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान को बातचीत की मेज पर लाने में दो चीज़ों ने अहम भूमिका निभाई है. पहली सैन्य कार्रवाई और दूसरा आर्थिक दबाव.
उन्होंने कहा कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने या उसकी फ़्रीज की गई संपत्तियों को जारी करने की प्रक्रिया बहुत धीमी गति से आगे बढ़ेगी.
बेसेंट ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की ओर से उठाए गए सैन्य कदमों के साथ-साथ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों ने ईरान पर इतना दबाव बनाया कि वह बातचीत के लिए तैयार हुआ.
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बातचीत जारी है.
बेसेंट ने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच किसी समझौते की संभावनाएं बन रही हैं, हालांकि अंतिम फ़ैसला अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ में होगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


